फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: गोपाष्टमी पर सजीं सोरोंजी की गोशालाएं

विज्ञापन
फोटो 12- तीर्थनगरी के लहरा रोड स्थित कान्हा गोशाला में गायों का पूजन करते नगर पालिका अध्यक्ष रा
विज्ञापन
सोरोंजी। तीर्थनगरी में गोपाष्टमी का पर्व मंगलवार को पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न गोशालाओं को विशेष रूप से सजाया गया जहां श्रद्धालुओं ने गोमाता का विधि-विधान से पूजन कर आरती उतारी और उन्हें गुड़, चना व हरा चारा खिलाया।
विज्ञापन

लहरा रोड स्थित कान्हा गोशाला में पालिका अध्यक्ष रामेश्वर दयाल महेरे ने गायों का पूजन कर उनके संरक्षण का संकल्प लिया। हरि की पौड़ी के निकट वराह गोशाला में वराह मंदिर के महंत विदेहानंद गिरी और ब्राह्मण कल्याण सभा के अध्यक्ष शरद पांडेय ने गोमाता की आरती की।
नगरवासियों ने भी गोशालाओं में पहुंचकर गोमाता को मीठी पूड़ी और आटे की लोई खिलाई। इस दौरान विशाल पाठक, सचिन त्रिवेदी, सौरभ दीक्षित और आकाश महेरे सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें