फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: नाबालिग को बेचने के मामले में वांछित दंपती गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पटियाली। नाबालिग किशोरियों और महिलाओं को बहला-फुसलाकर ले जाने और बेचने वाले गिरोह में शामिल दंपती को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों एक नाबालिग को पटियाली में बेचने के मामले में वांछित चल रहे थे। पुलिस एक साल से उनकी तलाश में जुटी थी। पुलिस ने कार्रवाई के बाद दोनों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।
विज्ञापन

सीओ अमित कुमार ने बताया कि पिछले साल पटियाली थाने में एक प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इसमें शिकायतकर्ता ने एक नाबालिग को रेलवे स्टेशन से लाकर गांव में बेचने का आरोप लगाया था। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने नाबालिग को खरीदने वाले समेत अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
मामले में नाबालिग को स्टेशन से बहला-फुसलाकर लेकर आने वाले दंपती शबनम सलमानी पत्नी नौशाद सलमानी और नौशाद सलमानी निवासी मोहल्ला इमाम चौक, बांस बदनपुरा, थाना गलता गेट, जनपद जयपुर, राजस्थान वांछित चल रहे थे। पुलिस लंबे समय से उनकी तलाश में जुटी थी लेकिन शातिर दंपती लगातार मोबाइल नंबर और लोकेशन बदल रहे थे।
विज्ञापन

पुलिस ने सूचना पर दंपती को शनिवार की शाम दरियावगंज रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया। सीओ ने बताया कि आरोपियों पर पूर्व में हरदोई जनपद के अरवल थाने में भी प्राथमिकी दर्ज है। दंपती नाबालिगों को बहला-फुसलाकर ले जाते थे और उन्हें बेचकर मुनाफा कमाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें