फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: हादसे में दंपति और बच्चा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सहावर। गांव एगवां के पास बुधवार को एक ट्रैक्टर ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार दंपति समेत तीन लोग घायल हो गए। सहावर नगर पंचायत अध्यक्ष नाशी खान और पूर्व विधायक नजीबा खान की नजर घायलों पड़ी। उन्होंने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को फोन कर घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहावर में भर्ती कराया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर तीनों को जिला अस्पताल कासगंज रेफर कर दिया गया। हादसे में यामीन, पत्नी नजमा और बेटा अयान निवासी सुजावलपुर थाना गंजडुंडवारा घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें