फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: नियमितीकरण के लिए संविदा कर्मियों का कार्य बहिष्कार

Sun, 11 Oct 2026 02:48 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के संविदा कर्मचारियों ने शनिवार को नियमितीकरण और वेतन वृद्धि की मांगों के समर्थन में कार्य बहिष्कार कर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने सीएमओ कार्यालय पहुंचकर जिला अस्पताल पहुंचकर सीएमएस को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के समाधान की मांग की। ज्ञापन में एनएचएम के तहत 18 वर्ष से अधिक समय से कार्यरत संविदा कर्मियों को स्वास्थ्य विभाग में नियमित करने की मांग की गई। उन्होंने समान कार्य के लिए समान वेतन लागू करने की मांग की। उनका कहना है कि जब तक इस व्यवस्था को लागू करने की प्रक्रिया पूरी नहीं होती, तब तक वर्तमान वेतन में वृद्धि कर सम्मानजनक मानदेय दिया जाए। इसके साथ ही एनएचएम के तहत कार्यरत जिन संविदा पदों का स्वास्थ्य विभाग में सृजन नहीं हुआ है, उन्हें भी सृजित करने की मांग की गई। कर्मचारियों ने उम्मीद जताई कि उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार कर उचित निर्णय लिया जाएगा। जिला अस्पताल प्रबंधक राजवीर, डॉ. अंकित यादव, डॉ. शिशिर प्रताप सिंह, डॉ. नावेद कुमार, पूनम सक्सेना, नवीन कुमार और बृजेश यादव सहित अन्य संविदा कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें