फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: डर को मात देकर बेटियां बनीं धाकड़

विज्ञापन
फोटो 36 कासगंज फोटो ज्योति, छात्रा राजकीय इंटर कॉलेज कासगंज
विज्ञापन
कासगंज। कभी चारदीवारी तक सीमित समझी जाने वाली जिले की बेटियां अब अपने सपनों और सुरक्षा की कमान खुद संभाल रही हैं। खेल के मैदानों से आ रही तस्वीरें यह साबित करती हैं कि मार्शल आर्ट अब सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि बेटियों के स्वाभिमान का प्रतीक और रूढ़िवादी सोच पर करारा प्रहार है। मैट पर अभ्यास करती बालिकाओं का हर पंच और किक उनके सुरक्षित और आत्मनिर्भर भविष्य की नई कहानी लिख रहा है
विज्ञापन

जिले में ताइक्वांडो के प्रति आया यह बदलाव रातों-रात नहीं हुआ। शुरुआती दिनों में झिझकने वाले माता-पिता अब खुद अपनी बेटियों को प्रशिक्षण दिलाने ला रहे हैं। प्रशिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन में छात्राएं किक, ब्लॉक और काउंटर अटैक की बारीकियों में महारत हासिल कर रही हैं। राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में कासगंज की बेटियों का शानदार प्रदर्शन इस बात का प्रमाण है कि सही दिशा और हौसला मिलने पर वे हर क्षेत्र में अव्वल आ सकती हैं।
खिलाडियों की बात

जब मैंने शुरुआत की थी, तब लोग सोचते थे कि लड़कियां मार्शल आर्ट्स में क्या करेंगी। लेकिन आज इस खेल ने मुझे आत्मनिर्भरता और जबरदस्त आत्मविश्वास दिया है। दो बार राज्य स्तर पर खेलने का मौका मिला।
विज्ञापन

ज्योति, छात्रा राजकीय इंटर कॉलेज कासगंज

ताइक्वांडो ने हमें शारीरिक रूप से मजबूत करने के साथ-साथ बेहतरीन मानसिक अनुशासन भी सिखाया है। जब पहली बार ड्रेस पहनी तो दिक्कत हुई, लेकिन मेडल मिलने के बाद माहौल बदल गया-ऊषा, छात्रा राजकीय इंटर कॉलेज कासगंज

वर्जन
जिले में ताइक्वांडो में छात्राएं बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहीं है। स्कूलों में छात्राओं को प्रशिक्षण दिया जाता है। 20 छात्राएं राज्य स्तर पर खेल चुकी हैं।- समीक्षा सिंह, जिला क्रीड़ा प्रभारी

फोटो 36 कासगंज फोटो ज्योति, छात्रा राजकीय इंटर कॉलेज कासगंज

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें