फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेसियों ने दिया धरना

Thu, 19 Feb 2026 11:44 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
फोटो19कासगंज में धरना देते कांग्रेस कार्यकर्ता। विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
कासगंज। लखनऊ में विधानसभा घेराव के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर किए गए लाठीचार्ज के विरोध में बृहस्पतिवार को जिले के कांग्रेसि कार्यकर्ताओं ने धरना-प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय के निर्देश पर गांधी प्रतिमा के सामने कांग्रेस धरने पर बैठे। जिलाध्यक्ष मनोज पांडे ने कहा कि लखनऊ में जिस बर्बरता से कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लाठियों से पीटा गया, वह इस सरकार के डर और हताशा को उजागर करता है। उन्होंने कहा कि मनरेगा बचाओ संग्राम एक जनकल्याणकारी अभियान है, जिसे केंद्र सरकार बदलकर खत्म करना चाहती है। हमारी लड़ाई नए कानून को वापस लेकर पुराने मनरेगा कानून को बहाल करने तक जारी रहेगी।
इस दौरान शहर अध्यक्ष राजेंद्र कश्यप, सत्यप्रकाश गुप्ता, रत्नेश उपाध्याय, अमरदीन अंसारी, नूरमुहम्मद नूरी, अलीहसन सोहराब, हरीशंकर पचौरी और गुलफान सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें