फोटो17कासगंज में बैठक करते कांग्रेस कार्यकर्ता। स्रोत:विज्ञप्ति
कासगंज। मनरेगा का नाम बदलकर वीबीजीराम जी करने और इसके प्रावधानों में किए गए परिवर्तन के विरोध में कांग्रेस ग्राम पंचायत स्तर तक आंदोलन करेगी। शुरुआत 11 जनवरी से होगी। इसके लिए बुधवार को पार्टी के जिलाध्यक्ष मनोज पांडे की अध्यक्षता में हुई बैठक में रणनीति बनाई गई। बैठक में जिलाध्यक्ष मनोज पांडे ने कहा कि केंद्र सरकार किसान, व्यापारी, मजदूर विरोधी नीतियां लगातार देश में लागू कर रही है। जिससे हर वर्ग का व्यक्ति परेशान है। मनरेगा का नाम बदलकर वीबीजीरामजी योजना लागू की है। इस योजना से मनरेगा के मजदूर छल होगा। उन्होंने कहा कि मनरेगा बचाओ आंदोलन के माध्यम से ग्राम पंचायत स्तर तक कांग्रेस आंदोलन करेगी। मनरेेगा बचाओ आंदोलन के को-ऑर्डिनेटर मुनेंद्र पाल सिंह ने कहा कि मनरेगा के नाम को बदलकर वीबीजीरामजी के फैसले के विरोध में मनरेगा बचाओ आंदोलन चलाया जाएगा। 10 जनवरी को मीडिया से वार्ता, 11 जनवरी को गांधी मूर्ति पर एक दिवसीय उपवास होगा। 12 से 29 जनवरी तक ग्राम पंचायत स्तर तक मनरेगा बचाओ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। बैठक में दीप कुमार पांडेय, अली हसन सोहराब, मीनाक्षी गौड़, अमरदीन अंसारी,पप्पू पचौरी, प्रतिभा सिंह, अमित यादव एडवोकेट, नीरज गुप्ता आदि मौजूद रहे।