फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: मनरेगा मजदूरों के हक की लड़ाई लड़ रही कांग्रेस

Sat, 17 Jan 2026 11:19 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
फोटो17सहावर क्षेत्र में मनरेगा मजदूरों से संवाद करते कांग्रेस कार्यकर्ता। स्रोत:विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
कासगंज। जिला कांग्रेस कमेटी ने मनरेगा बचाओ संग्राम के अंतर्गत सहावर मजरा जात के मनरेगा कार्ड धारक मजदूरों के साथ सहावर-सोरोंजी रोड पर चौपाल आयोजित कर संवाद किया। इस दौरान पदाधिकारियाें ने कहा कि पार्टी मनरेगा मजदूरों के हक की लड़ाई लड़ रही है। सरकार मनरेगा को बर्बाद करने का प्रयास कर रही है। जिलाध्यक्ष मनोज पांडे ने मनरेगा कार्ड धारकों से संवाद करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार के समय में बनाए गए मनरेगा को भाजपा सरकार जिस तरह बर्बाद करने का प्रयास कर रही है उसे होने नही दिया जाएगा। इस नए कानून के तहत मजदूरों के काम करने का अधिकार छीना जा रहा है। न्यूनतम मजदूरी पाने का अधिकार छीना जा रहा है। ग्राम पंचायत को दरकिनार कर ठेकेदारों से काम कराया जाएगा। राज्यों पर 40 प्रतिशत वित्तीय बोझ डाला जा रहा है इस वजह से यह योजना किसी भी तरह मनरेगा मजदूरों के हित में नही है। वर्तमान सरकार बीवी जी राम जी कानून लाकर किसान मजदूरों को आर्थिक रूप से कमजोर करने में लगी है। मनरेगा जिला कॉर्डिनेटर मुनेन्द्र पाल सिंह राजपूत ने कहा कि हम मजदूरों के हक की लड़ाई लड़ रहे हैं। मजदूर इस संघर्ष में इच्छाशक्ति से आगे आएं। कांग्रेस नए कानून लागू करने के भाजपा के मंसूबों को पूरा नहीं होने देगी। इस दौरान मनरेगा मजदूरों ने संवाद में कहा कि उन्हें 8 घंटे काम से बाद मात्र 250 रुपये मजदूरी के मिलते हैं। पूरे सौ दिन का काम भी नहीं मिलता। मजदूरों ने हाथ उठा कर मनरेगा को पुनः बहाल करने के लिए अपना समर्थन दिया। इस दौरान अली हसन सोहराब, अमित यादव एडवोकेट, दीप कुमार पांडेय, प्रतिभा सिंह, अर्चिका मिश्रा, शैल कुमारी, निर्जला कुमारी, राम सिंह, फ़ैज़ अली सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें