फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: ''''राम जी के नाम से कांग्रेस-सपा को लगती है मिर्ची''''

Sat, 10 Jan 2026 10:57 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
फोटो22भाजपा कार्यालय पर आयोजित प्रेसवार्ता में जानकारी देते प्रभारी मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारा
विज्ञापन
कासगंज। यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने कहा कि राम जी के नाम से कांग्रेस-सपा को मिर्ची लग जाती है। विपक्ष विकसित भारत जी राम जी बिल का विरोध नहीं कर रहा। उसे जी राम जी नाम पर विरोध है। जबकि ये तो योजना का शॉर्ट फार्म है। प्रभारी मंत्री ने शनिवार को भाजपा कार्यालय पर कहा कि मोदी सरकार ने संसद में जीरामजी नया बिल पास किया है। इस बिल के तहत प्रत्येक पंजीकृत श्रमिकों को हर साल 125 दिन रोजगार की गारंटी मिलेगी। यदि किसी को साल में 125 दिन रोजगार नहीं मिल पाता है, तो उसे बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह बिल ग्रामीण भारत के विकास और श्रमिकों को रोजगार प्रदान करने के उद्देश्य से लाया गया है। पहले मनरेगा योजना के तहत गड़बड़ी की जाती थी। मजदूरों की बिना जानकारी के भुगतान हो जाता था। बिना काम के मिट्टी के पहाड़ या बांध दिखा दिए जाते थे। अब मशीन से श्रमिकों की हाजिरी लगेगी और सीधे डीबीटी के माध्यम से उनके खातों में पैसा जाएगा। यदि गांव का विकास होगा तो प्रदेश का भी विकास होगा। गांव के प्रत्येक कार्य जीरामजी के तहत कराए जाएंगे। गांव के पूर्ण विकास के लिए इस योजना को लाया गया है। इसमें 60 फीसदी केंद्र सरकार, जबकि 40 फीसदी प्रदेश सरकार देगी। उन्होंने अखिलेश यादव के एसआईआर पर भाजपा के खिलाफ दिए बयान पर पलटवार किया और कहा कि जब डिंपल यादव जीतती है या वह खुद जीतते हैं तो चुनाव सही होता है। जब वह हार जाते हैं तो धांधली का आरोप लगाते हैं। इसलिए एसआईआर सर्वे कराया गया। इससे दूध का दूध और पानी का पानी हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें