फोटो 24 ज्योतिषाचार्य पं. मुकुंद बल्लभ भट्ट। स्वयं
कासगंज। दिवाली के पांच दिवसीय पर्व में नरक चतुर्दशी का विशेष धार्मिक महत्व है। इसे छोटी दिवाली, रूप चौदस और नरक चौदस के नाम से भी जाना जाता है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार इस बार चतुर्दशी तिथि के दौरान सर्वार्थ सिद्धि व प्रीति योग का संयोग बन रहा है। चित्रा नक्षत्र भी इस दिन रहेगा।
ज्योतिषाचार्य पंडित मुकुंद बल्लभ ने बताया कि पंचांग के अनुसार कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि सात नवंबर को सुबह 10:47 बजे शुरू होगी और आठ नवंबर को सुबह 11:27 बजे तक रहेगी। इस दिन सूर्योदय से पहले उठकर स्नान करने, विशेष रूप से तिल के तेल से अभ्यंग स्नान करने की परंपरा है। धार्मिक मान्यता के अनुसार इससे रूप और आरोग्य की प्राप्ति होती है। शाम को घर के मुख्य द्वार, रसोई, पूजा स्थल और तुलसी के पास दीपक जलाए जाते हैं। यमराज के निमित्त दीपदान करने की भी परंपरा है। कई स्थानों पर भगवान श्रीकृष्ण और देवी काली की पूजा की जाती है। इसलिए शनिवार को यह पर्व मनाया जाएगा।