फोटो18अमांपुर के गांव भाऊपुर में सरसों के तेल का सैंपल भरते खादय सुरक्षा विभाग की टीम। स्रोत:
कासगंज। घटिया किस्म के सरसों के तेल की ब्रिकी किए जाने की शिकायत मिलने पर खाद्य विभाग की टीम ने अमांपुर के गांव भाऊपुर में दुकान पर पहुंचकर तेल का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा। दरअसल, ग्रामीण सनी ने गांव में शिवा किराना स्टोर पर खुले व घटिया किस्म के सरसों के तेल की बिक्री किए जाने की शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर की। इस शिकायत को शासन ने संज्ञान में लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग को मामले की जांच करने के आदेश दिया। इसके बाद खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रतिभा त्रिपाठी ने मौके पर पहुंचकर दुकान का निरीक्षण किया। इस दौरान दुकान पर खुले में सरसों के तेल बिक्री होती मिली। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने तेल का नमूना लेकर उसे जांच हेतु राजकीय खाद्य प्रयोगशाला भेजा है।उपायुक्त खाद्य आनंद देव ने बताया कि जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद संबंधित दुकानदार के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के अंतर्गत आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।