फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: चकोरी प्लांट के पास बाइक और साइकिल में टक्कर, युवक की मौत

विज्ञापन
फोटो51सहावर में सड़क हादसे में साइकिल सवार युवक की मौत के बारे में जानकारी करती पुलिस। संवा
विज्ञापन
सहावर। गांव फरौली स्थित चकोरी प्लांट के पास शुक्रवार देर शाम करीब 7:15 बजे बाइक और साइकिल की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में साइकिल सवार युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया।
विज्ञापन


गांव फरौली निवासी महेश (35) पुत्र राजाराम सहावर बाजार से सब्जी खरीदकर साइकिल से गांव लौट रहे थे। जैसे ही वह चकोरी प्लांट के पास पहुंचे, तभी सामने से सहावर की ओर जा रही बाइक ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी। बाइक खुदाताल निवासी रामकिशोर पुत्र पप्पू चला रहा था।
हादसे में महेश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि घायल बाइक सवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसे की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी गोविंद बल्लभ शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

मृतक परिवार में अकेले कमाने वाले थे और उनके पीछे चार बेटियां हैं। उनकी मौत की खबर मिलते ही परिजन में चीख-पुकार मच गई। सीओ दुर्गेश कुमार मिश्र ने बताया कि हादसे में साइकिल सवार की मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें