फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: बुखार आने के बाद बालक की माैत

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। सदर विकास खंड के गांव नदरई में तीन दिन से बुखार से पीड़ित पांच वर्षीय बालक की बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। बालक का नदरई में निजी चिकित्सक के यहां उपचार चल रहा था। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे थे।
विज्ञापन

नदरई निवासी राजेश ने बताया कि उसके बेटे विनोद (7) को तीन दिन पहले बुखार आया था। इसके बाद उसका उपचार गांव में ही निजी चिकित्सक के यहां कराया जा रहा था। उपचार के बावजूद उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ। बृहस्पतिवार सुबह अचानक उसकी हालत बिगड़ गई। इस पर परिजन उसे आनन-फानन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे और भर्ती कराया।
अस्पताल में उपचार के दौरान बालक ने दम तोड़ दिया। बालक की मौत के बाद परिजन ने शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया और शव को लेकर गांव चले गए। मां कविता सहित अन्य परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। सीएमएस डॉ. संजीव सक्सेना ने बताया कि बुखार से पीड़ित बालक को उसके परिजन ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


दादी ने लगाया उपचार में लापरवाही का आरोप
उसकी दादी सुखरिया का आरोप है कि निजी चिकित्सक ने उपचार में लापरवाही बरती है। राजेश के चार बच्चों में दो बेटियां बड़ी हैं। इनमें मन्ना (12), चंद्रमुखी (10) और छोटा बेटा सिद्वार्थ (3) है। विनोद आंगनबाड़ी में पढ़ता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें