फोटो49कासगंज में स्टेशन पर यात्रियों को सुरक्षा संबंधी जानकारी देत आरपीएफ टीम।संवाद
कासगंज। रेलवे सुरक्षा बल ने बुधवार को जंक्शन पर चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान टीम ने यात्रियों को सुरक्षा संबंधी जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि संदिग्ध वस्तु व व्यक्ति के मिलने पर पुलिस को सूचना दें। नववर्ष को लेकर आरपीएफ सतर्क है। उपनिरीक्षक अर्जुन सिंह ने बुधवार को पुलिस बल के साथ स्टेशन पर चेकिंग की। इस दौरान स्टेशन पर आने-जाने वाले लोगों को चेक किया और उनसे स्टेशन पर आने के बारे में पूछताछ की। यात्रियों के लगेज चेक किए गए। ट्रेनों व स्टेशन पर यात्रियों को सुरक्षा संबंधी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यात्रा के दौरान संदिग्ध वस्तु व व्यक्ति के मिलने पर पुलिस को सूचित करें। यात्रा के दौरान किसी भी अनजान यात्री से मित्रता न करें। उसके द्वारा दिए गए पेय अथवा अन्य खाद्य पदार्थ का सेवन न करें। पुरुष यात्री महिला कोच में सफर न करें। पकड़े जाने पर उनके खिलाफ रेलवे एक्ट की कार्रवाई की जाएगी।संवाद