फोटो 1 अंगौथा में झोपड़ी में लगी आग। स्रोत वीडियो ग्रैब
मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र के गांव अंगौथा में होली के दिन बवाल हो गया। चित्तरपुर के ग्रामीणों से मारपीट के साथ ही फायरिंग हुई। आरोपियों ने एक झोपड़ी फूंक दी। चार घायलों को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। सूचना पर एसपी पुलिस बल के अंगौथा पहुंचे।गांव अंगौथा निवासी पुरुषोत्तम बुधवार को घर के पास रोड पर डीजे पर अन्य लोगों के साथ डांस कर रहा था। दोपहर करीब एक बजे गांव चित्तरपुर निवासी आशीष दोस्त कन्हैया के साथ उधर से निकल रहा थ।तभी डीजे बजा कर रहे अंगौथा के लोगों से कहासुनी हो गई। कुछ लोग नशे में थे, कुछ ही देर में विवाद ने तूल पकड़ लिया। झगड़े की सूचना पर चित्तरपुर से कई और लोग आ गए। पुरुषोत्तम उनके भाई राघवेंद्र, चाचा श्रीचंद्र को पीटकर घायल कर दिया। बीच-बचाव में पुत्र मंजली को भी पीटा गया। आरोप है कि आरोपियों ने पुरुषोत्तम की झोपड़ी में आग लगा दी। बवाल की सूचना पर एसपी गणेश प्रसाद साहा, एसपी सिटी अरुण कुमार सिंह बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ गांव अंगौथा पहुंचे। स्थिति को संभालने के साथ ही आरोपियों की तलाश शुरू की गई। मौके पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने झोपड़ी में लगी आग को बुझाया। एसपी सिटी ने झोपड़ी में आग लगाए जाने की घटना को संदिग्ध बताया, उनका कहना है कि आग संभवतः पास रखी होली चिंगारी से लगी है। पुलिस जांच कर रही है, आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।गांव अंगौथा में हुए बवाल के बाद पुलिस जहां आग लगाए जाने की घटना से इंकार कर रही है, वहीं घायल पुरुषोत्तम और भाई राघवेंद्र ने तहरीर दी है। बताया कि वह व परिजन घर में थे तभी चित्तरपुर के लोगों ने हमला कर दिया। आरोपियों ने घर को जला दिया, असलहा से हमला करने का भी आरोप लगाया। फिलहाल कोतवाली पुलिस ने तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज नहीं की थी।
फोटो 1 अंगौथा में झोपड़ी में लगी आग। स्रोत वीडियो ग्रैब