फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: 123 वाहनों के काटे चालान, 1.89 लाख वसूला जुर्माना

Sun, 18 Jan 2026 11:11 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
फोटो21ट्रैक्टर ट्रॉली पर रिफ्लेक्टर टेप लगवाते एआरटीओ व टीएसआई ।स्रोत:विभाग
विज्ञापन
कासगंज। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत रविवार को एआरटीओ राम प्रकाश मिश्रा के नेतृत्व में ढोलना कस्बे में चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान माल वाहक वाहनों में सवारी बैठाने, ओवर लोडिंग और बिना सीट बेल्ट के वाहन चलाने वालों पर शिकंजा कसा गया।
विज्ञापन

नियमों का उल्लंघन करने वाले 123 वाहनों का चालान काटा गया। इस दौरान 1.89 लाख रुपये का ऑनलाइन जुर्माना लगाया गया। कोहरे के कारण होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए गढ़ी तिराहा पर ट्रैक्टर-ट्रालियों और व्यावसायिक वाहनों पर रेट्रो रिफ्लेक्टर टेप लगाए गए।

चेकिंग अभियान के साथ पूरन सिंह इंटर कॉलेज में सड़क सुरक्षा गोष्ठी हुई। इसमें क्षेत्र के 27 ग्राम प्रधानों को सड़क सुरक्षा अग्रदूत के रूप में जागरूक किया गया। गोष्ठी में एआरटीओ ने बताया गया कि सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को गोल्डन आवर यानी 1 घंटे के भीतर अस्पताल पहुंचाने वाले मददगार को सरकार की ओर से 25,000 रुपये की प्रोत्साहन राशि और प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। इसके अलावा घायल व्यक्ति को कैशलेस ट्रीटमेंट योजना के तहत निजी अस्पतालों में 1.50 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित जनमानस को यातायात नियमों के पालन की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें