फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: सहकारी समितियों पर अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित

Sun, 08 Mar 2026 02:12 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
फोटो30नदरई में सहकारी समिति कुरामई पर निर्विरोध निर्वाचित अध्यक्ष कृपाल सिंह को प्रमाण पत्र
विज्ञापन
कासगंज। जिले में वी-पैक्स, दुग्ध एवं उद्यान विभाग से संबंधित 30 सहकारी समितियों पर अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पदों के लिए निर्वाचन हुआ। सभी समितियों में पदाधिकारी निर्विरोध चुने गए। निर्वाचन अधिकारियों ने औपचारिकताएं पूरी करते हुए परिणाम घोषित किए। एआर कोऑपरेटिव महेंद्र सिंह ने बताया कि सहकारी समितियों में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के पदों के लिए निर्वाचन प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से हुई। बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति कुरामई पर शनिवार को सदर विधायक देवेंद्र राजपूत ने अध्यक्ष पद निर्विरोध निर्वाचित कृपाल सिंह निवासी तिलसई व उपाध्यक्ष के पद नीरज को प्रमाण पत्र सौंपा। इस दौरान आरओ अवधेश कुमार,एआरओ रजनेश कुमार,सचिव आदित्य कुमार,भाजपा नेता डॉ.खूब सिंह लोधी, रणजीत सिंह प्रधान सहित अन्य लोग मौजूद रहे।वहीं बिलराम सहकारी समिति पर अध्यक्ष संध्या व उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह निवासी तैयबपुर सुजातगंज ढोलना, गोराह सहकारी समिति पर अध्यक्ष अरुण माहेश्वरी, उपाध्यक्ष माधवी कावरा, सिढ़पुरा विकास खंड के वी- पैक्स खरगातीपुर पर हुए चुनाव में पहलोई पर अध्यक्ष ब्रजनन्दन, मिजखुरी में अनूप सिंह सोलंकी, खोजपुर में रोहित कुमार, को चुना गया। इस दौरान सचिव मनोज कुमार,आरओ सत्येन्द्र कर व एआरओ आलोक सहित अन्य लोग मौजूद रहे । वहीं गंजडुंडवारा के नरदौली पुख्ता पर लटूरी सिंह को अध्यक्ष व उपाध्यक्ष निशांत तोमर और अमांपुर में दुग्ध उत्पादन समिति पर अध्यक्ष रोहिताश कुमार उपाध्यक्ष मनोज कुमार को चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें