फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: जनचौपाल में सीडीओ ने सुनीं समस्याएं, निस्तारण के निर्देश दिए

विज्ञापन
फोटो29​सिढ़पुरा के गांव कलानी में आयोजित जन चौपाल कार्यक्रम में मंचासीन सीडीओ व अन्य ।संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
सिढ़पुरा। ग्राम पंचायत कलानी के जूनियर हाईस्कूल में जन चौपाल का आयोजन किया गया। इसमें सीडीओ वीरेंद्र सिंह ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और निस्तारण के संबंध में संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए। कार्यक्रम में गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की एवं 6 माह के बच्चों का अन्नप्राशन किया गया।
चौपाल में युवा उद्यमी, शिक्षा, महिलाओं को दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के अंतर्गत स्वरोजगार, किसान सम्मान निधि, विधवा, विकलांग,बृद्धा तीनों प्रकार की पेंशन, मनरेगा, पर्यावरण वृक्षारोपण, फैमिली आईडी, आवास, विकसित उत्तर प्रदेश 2047 के लिए आवश्यक सुझाव आदि पर चर्चा की गई। सीडीओ ने जनचौपाल के बाद ब्लॉक खंड कार्यालय का निरीक्षण किया। कार्यालयों में अभिलेखों का रखरखाव सही तरीके से करने, सफाई व्यवस्था सुचारू रखने के निर्देश दिए। उन्होंने पंचायत घर एवं सामुदायिक शौचालय प्रतिदिन खाेलने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

खंड विकास अधिकारी श्रेती गर्ग ने सीडीओ को विकासखंड कार्यालय की योजनाओं के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों के बारे में बताया। जनचौपाल में ग्राम प्रधान कुसुमा देवी उपाध्याय, सहायक विकास अधिकारी पंचायत संतोष कुमार, हरिओम प्रतिहार, कुलदीप, प्रीति कुमारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें