फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: जिले में तीन केंद्रों पर होगी सीबीएसई परीक्षा

Wed, 11 Feb 2026 12:04 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। जिले में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 17 फरवरी से होंगी। परीक्षाओं के सुचारु, निष्पक्ष और पारदर्शी संचालन के उद्देश्य से जिले में तीन परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं। साथ ही, परीक्षा से संबंधित समन्वय एवं निगरानी के लिए एक नोडल केंद्र भी बनाया गया है।
विज्ञापन

जिले में इस साल सीबीएसई की परीक्षा में कक्षा 10 में पंजीकरण कराने वाले परीक्षार्थियों की संख्या में गिरावट दर्ज की गई है। गत वर्ष इस कक्षा में 1167 परीक्षार्थी शामिल हुए। इस वर्ष पंजीकरण कराने परीक्षार्थियों की संख्या 1118 रह गई है। कक्षा 12 में परीक्षार्थियों की संख्या में इजाफा हुआ है। गत वर्ष 850 परीक्षार्थी इस कक्षा में परीक्षा में शामिल हुए। इस वर्ष पंजीकरण कराने वाले परीक्षार्थियों की संख्या बढ़कर 880 हो गई है।
जेपी पब्लिक एकेडमी में कक्षा 10 के 262 तथा कक्षा 12 के 197 छात्र परीक्षा में सम्मिलित होंगे। एनआर पब्लिक स्कूल में कक्षा 10 के 289 और कक्षा 12 के 271 छात्र पंजीकृत हैं। सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल में कक्षा 10 के 567 तथा कक्षा 12 के 412 छात्र परीक्षा देंगे।
विज्ञापन

परीक्षा के लिए सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल को नोडल केंद्र बनाया गया है। नोडल केंद्र के प्रधानाचार्य शिव कुमार गौतम ने बताया कि परीक्षा की सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें