गंगीरी। भिलावली तेहरा मोड़ के पास शनिवार की रात में एक एंबुलेंस व कार टकरा गई। हादसे में कार चालक घायल हो गया।
कासगंज शहर निवासी ओमप्रताप सिंह शनिवार की रात को करीब एक बजे कार से अलीगढ़ से अपने घर जा रहे थे। रास्ते में थाना गंगीरी के गांव भिलावली तेहरा मोड़ स्थित पीएचसी अस्पताल के पास सामने से आ रही एंबुलेंस से उनकी कार टकरा गई। हादसे में ओमप्रताप घायल हो गए। दुर्घटना के बाद एंबुलेंस चालक मौके से भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल कार चालक को इलाज के लिए छर्रा के सीएचसी अस्पताल में भेजा। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है। संवाद