फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: बस चालक की उपचार के दौरान मौत

Sun, 14 Jun 2026 11:37 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। बरेली-मथुरा हाईवे पर शनिवार की सुबह कलेक्ट्रेट के पास राजस्थान के भरतपुर डिपो की तेज रफ्तार बस ने सामने से आ रही एटा डिपो की बस में जोरदार टक्कर मार दी थी। हादसे में घायल बस चालक (भरतपुर) ने भी उपचार के दौरान आगरा के मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ दिया। अब हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर चार हो गई है।राजस्थान लोक परिवहन सेवा की बस शुक्रवार की रात करीब 12 बजे भरतपुर डिपो से यात्री लेकर सोरोंजी के लिए रवाना हुई थी। चालक बहादुर (32) पुत्र रामस्वरूप निवासी सदाबाद थाना बयाना जिला भरतपुर, राजस्थान को नींद की झपकी आने पर शनिवार की सुबह करीब 5:40 बस सोरोंजी थाना क्षेत्र में कलेक्ट्रेट के पास अनियंत्रित हो गई थी। उसने टनकपुर से आ रही एटा डिपो की बस में जोरदार टक्कर मार दी थी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई थी। भीषण हादसे में जिला भरतपुर में थाना बयाना के फरसो कैला देवी निवासी गिरिराज (80) पुत्र रामलाल, इसी थाना क्षेत्र के नगला सेवा कुलवारिया निवासी प्रीतम (65) पुत्र प्यारे और रामधकेली (90) पत्नी धर्म सिंह की मौत हो गई थी। जबकि 35 लोग घायल हो गए थे। हालत नाजुक होने पर बस चालक बहादुर समेत कई घायलों को आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया था। जहां उपचार के दौरान शनिवार को चालक की मौत हो गई।
विज्ञापन


भरतपुर डिपो की अनुबंधित बस के स्वामी राहुल ने फोन पर बात करते हुए जानकारी दी कि चालक बहादुर को उपचार के लिए आगरा रेफर किया गया था। जहां उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के लिए रविवार को उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।

सीएमएस डॉ. संजीव सक्सेना ने बताया कि हादसे में बस चालक बुरी तरह घायल हो गया था। उसके अंदरूनी अंगों में रक्तस्राव हो रहा था। वहीं, सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। हालत नाजुक होने पर उसे रेफर किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें