फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: पटाखे की चिंगारी से बुर्जी बिटोरे में लगी आग, नुकसान

विज्ञापन
मोहिनी मामूरगंज गांव में पटाखे की चिंगारी से लगी आग में जले बुर्जी और बिटोरा। संवाद
विज्ञापन
मोहनपुरा। क्षेत्र के गांव मोहिनी मामूरगंज में बृहस्पतिवार सुबह पटाखे की चिंगारी से बुर्जी और बिटोरे में आग लग गई। आग की लपटें उठती देख ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और आग बुझाने में जुट गए। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया लेकिन तब तक हजारों रुपये का नुकसान हो चुका था।
विज्ञापन

गांव मोहिनी मामूरगंज निवासी सुरेश लंबरदार ने बताया कि उनकी बुर्जी और बिटोरे में अचानक आग लग गई। ग्रामीणों ने पटाखे से निकली चिंगारी के कारण आग लगने की आशंका जताई है।
घटना में बुर्जी और बिटोरे में रखा सामान जलकर नष्ट हो गया। अनुज पुंढीर, अमित लंबरदार, कुलदीप सिसौदिया, गोलू सिंह, रामू सहित अन्य ग्रामीणों ने प्रयास कर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें