फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: आवास विकास क्रॉसिंग के पास मिला लापता युवक का शव

Thu, 27 Nov 2025 11:30 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
फोटो25मृतक युवक शंकर लाल का फाइल फोटो।
विज्ञापन
कासगंंज। शहर के आवास विकास क्रॉसिंग के पास बृहस्पतिवार सुबह लापता युवक का शव पड़ा हुआ मिला। सोशल मीडिया पर फोटो वायरल होने के बाद उसकी शिनाख्त हुई। मृतक युवक सोरों गेट पर एक आरा मशीन पर काम करता था।
विज्ञापन

गांव टीकमपुरा निवासी शंकरलाल (50) पुत्र साहब सिंह का शव बृहस्पतिवार सुबह करीब 5:45 बजे लोगों ने आवास विकास क्रॉसिंग के पास पड़ा देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक के बारे में लोगों से पूछताछ की। सोशल मीडिया पर उसका फोटो वायरल होने के बाद परिजन मौके पर पहुंच गए। मृतक के पुत्र करन ने बताया कि उसके पिता अशोक नगर में एक आरा मशीन पर काम करते थे। परिजन ने बताया कि बुधवार सुबह रोजाना की तरह व घर से काम पर निकले, देर रात तक घर नहीं लौटने पर उनकी तलाश की, लेकिन उनका कोई पता नही चला। व्यक्ति की मौत के बाद पत्नी सुखदेवी व अन्य परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। सदर सीओ आंचल चौहान ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें