फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: नदरई अंडरपास के ऊपर रेलवे ट्रैक पर मिला अज्ञात व्यक्ति का शव

विज्ञापन
फोटो42नदरई के पास ट्रेन की चपेट में आने से हुई युवक की मौत के बाद पहुंची पुलिस । स्रोत:पुलिस 
विज्ञापन
कासगंज। नदरई अंडरपास के ऊपर रेलवे ट्रैक पर मंगलवार शाम एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शरीर पर गंभीर चोटों के निशान और दोनों हाथ-पैर टूटे होने के कारण पुलिस प्रथम दृष्टया इस घटना को ट्रेन से गिरने या चपेट में आने से हुई मौत मान रही है।
विज्ञापन

मंगलवार शाम करीब 4 बजे रेलवे ट्रैक पर शव होने की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। मृतक ने नीले रंग की जींस-शर्ट और मिट्टी के रंग के जूते पहन रखे थे। पुलिस ने आसपास के लोगों से शिनाख्त कराने का काफी प्रयास किया लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी।
घटनास्थल और शव की हालत को देखकर आशंका जताई जा रही है कि वह चलती ट्रेन से नीचे गिर गया होगा जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। कोतवाली इंस्पेक्टर जगदीश चंद्र ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का असल कारण स्पष्ट हो सकेगा। सीओ सदर आंचल चौहान ने बताया कि मृतक की पहचान सुनिश्चित करने के लिए सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों का सहारा लिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें