फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: हजारा नहर में उतराता मिला व्यक्ति का शव

विज्ञापन
फोटो09कासगंज के नदरई ​स्थित हजारा नहर में शव मिलने की सूचना के बाद एकत्रित भीड़। संवाद
विज्ञापन
कासगंज। नदरई स्थित हजारा नहर में बृहस्पतिवार की सुबह एक व्यक्ति का शव उतराता मिला। शव मिलने की सूचना पर मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई। व्यक्ति बुधवार को अपने घर से निकला था और उसके बाद वापस नहीं लौटा था।
विज्ञापन

ढोलना के गांव मारूहपुर निवासी सौदान सिंह (40) का शव सुबह 8 बजे लोगों ने नहर में उतराता देखा। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों की मदद से शव को नहर से बाहर निकलवाया। इसके बाद पुलिस ने शव की शिनाख्त के प्रयास शुरू किए।
नहर में शव मिलने की खबर सुनकर सौदान सिंह के भाई मानपाल, रामखिलाड़ी और पूरन मौके पर पहुंच गए। उन्होंने शव की पहचान सौदान सिंह के रूप में की। मानपाल ने बताया कि बुधवार को उनका भाई घर से निकला था, लेकिन फिर घर नहीं लौटा।
विज्ञापन

उन्हाेंने बताया कि गांव और आसपास के क्षेत्र में सौदान सिंह के बारे में जानकारी की थी, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका था। वह अविवाहित है।
व्यक्ति की मौत के बाद उसकी मां आनंदी देवी सहित अन्य परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रवेश राणा ने बताया कि नहर से बरामद हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें