फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: मथुरा-बरेली हाईवे पर निर्माण कार्य में लगे मजदूर का मिला शव

विज्ञापन
फोटो01कासगंज में पोस्टमार्टम गृह पर मृतक सद्दाम हुसैन के बारे में जानकारी देता उसका भाई इमामु
विज्ञापन
कासगंज। मथुरा-बरेली हाईवे के निर्माण कार्य में लगे एक मजदूर का शव मंगलवार सुबह निर्माणाधीन हाईवे के पास पड़ा मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। मृतक युवक अपने भाई के साथ जीआर इन्फ्रा कंपनी में मजदूरी का काम करता था।
विज्ञापन

बिहार के जिला सीवान के थाना नौतन के गांव खलवा निवासी सद्दाम हुसैन (28) पुत्र इब्राहिम अंसारी मथुरा-बरेली हाईवे का निर्माण कर रही जीआर इन्फ्रा कंपनी में कार्यरत था। मंगलवार सुबह करीब 7:18 बजे कंपनी के मैनेजर राजेश उपाध्याय ने पुलिस को मजदूर का शव मिलने की सूचना दी।
सूचना पाकर कोतवाली पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने मृतक के भाई इमामुद्दीन और अन्य मजदूरों से पूछताछ की। इमामुद्दीन ने पुलिस को बताया कि सद्दाम सोमवार सुबह और फिर दोपहर में उनके पास आया था जिसके बाद वह कहीं चला गया।
विज्ञापन

देर रात तक तलाश करने के बावजूद उसका कुछ पता नहीं चला। मंगलवार सुबह करीब 6 बजे वह मृत पाया गया। भाई ने यह भी बताया कि सद्दाम नशे का सेवन करता था और उसके बाएं पैर पर चोट का निशान भी है।
-
वर्जन
मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। प्रथम दृष्टया पैर पर किसी जहरीले कीड़े के काटने जैसा निशान प्रतीत हो रहा है। - जगदीश चंद, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कासगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें