फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: पेड़ से लटका मिला 17 वर्षीय किशोर का शव

विज्ञापन
फोटो38अमांपुर के गांव हरथरा में किशोर की मौत के बाद रोते बिलखते परिजन ।संवाद
विज्ञापन
कासगंज। अमांपुर थाना क्षेत्र के सहावर रोड स्थित गांव हरथरा में शुक्रवार सुबह बाग में आम के पेड़ से 17 वर्षीय किशोर का शव फंदे पर लटका मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस फिलहाल मामले की गहनता से जांच-पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे हरथरा गांव के जंगल में स्थित एक बाग में शव देखा और तुरंत थाना अमांपुर पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी विकास सक्सेना पुलिस बल के साथ फौरन मौके पर पहुंचे और शव को नीचे उतरवाया।
पूछताछ में मृतक की शिनाख्त पड़ोसी गांव बिकौरा निवासी 17 वर्षीय रोहित कुमार वाल्मीकि पुत्र स्व. प्रेमपाल के रूप में हुई। मृतक की मां लक्ष्मी देवी नगर पंचायत में सफाई कर्मचारी हैं।
विज्ञापन

मां लक्ष्मी देवी ने बताया कि रोहित शुक्रवार तड़के करीब 5 बजे उनके साथ काम पर गया था। इसके बाद दोनों 8:30 बजे घर लौटे। घर लौटने के बाद रोहित साइकिल लेकर यह कहकर निकला था कि वह बारानगर गांव में सफाई के काम पर जा रहा है। सुबह करीब 10:30 बजे उसे बाग में मृत पाए जाने की खबर मिली।

पति की माैत के बाद संघर्षों से पाला
पिता के निधन के बाद उन्होंने अकेले ही संघर्षों और मुश्किलों का सामना करते हुए बेटे को पाल-पोसकर बड़ा किया था। बेटे की मौत की सूचना मिलते ही रोते-बिलखते परिजन तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गए।
-
वर्जन
प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। मौत की असली वजह का पता लगाने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की गहन जांच कर रही है। - दुर्गेश कुमार मिश्र, सीओ सहावर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें