फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: 18 मार्च से शुरू होगा बोर्ड उत्तर पुस्तिका मूल्यांकन

Tue, 17 Mar 2026 12:19 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। जिले में 18 मार्च से बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुरू होने जा रहा है। दोनों केंद्रों के लिए 1.89 लाख उत्तर पुस्तिकाओं का आवंटन किया गया है। इंटर के 23 तथा हाईस्कूल के 11 विषयों की उत्तर पुस्तिकाएं जांची जाएंगी।
विज्ञापन

सुमंत कुमार माहेश्वरी इंटर कॉलेज को हाई स्कूल की 90,000 उत्तर पुस्तिकाएं आवंटित की गई हैं। इसके मूल्यांकन के लिए 50 उप प्रधान परीक्षक और 485 परीक्षक तैनात किए गए हैं। कुल 11 विषयों की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन इस केंद्र पर किया जाएगा।
वहीं, बीएवी इंटर कॉलेज में इंटर की 99,000 उत्तर पुस्तिकाएं आवंटित की गई हैं। यहां 23 विषयों की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जाएगा। इसके लिए 43 उप प्रधान परीक्षक और 392 परीक्षक नियुक्त किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें