फोटो26कासगंज में प्रदर्शन करते भाजयुमों कार्यकर्ता। स्रोत:विज्ञप्ति
कासगंज। दिल्ली में आयोजित ग्लोबल एआई समिट के दौरान यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन के विरोध में शनिवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा ने प्रदर्शन किया। युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने नेता प्रतिपक्ष राहुल खिलाफ नारेबाजी करते हुए माफी मांगने की मांग की। जिलाध्यक्ष कुलदीप प्रतिहार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने राज कोल्ड चौराहे पर एकत्र होकर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि ग्लोबल एआई समिट भारत के लिए गर्व का अवसर है, जहां दुनियाभर के तकनीकी विशेषज्ञ और उद्योग जगत के दिग्गज देश की प्रगति का अवलोकन कर रहे हैं। ऐसे महत्वपूर्ण मंच पर यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन और प्रधानमंत्री के खिलाफ अभद्र नारेबाजी दुर्भाग्यपूर्ण है।उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष देश की छवि को धूमिल करने का प्रयास कर रहा है, जबकि भारत वैश्विक स्तर पर तकनीक और नवाचार का केंद्र बन रहा है। प्रतिहार ने चेतावनी दी कि यदि कोई भी संगठन अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत की छवि खराब करने का प्रयास करेगा, तो युवा मोर्चा सड़क से सदन तक उसका विरोध करेगा। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष प्रशांत राजपूत, यश उपाध्याय, हिमांशु उपाध्याय, सुधांशु मौर्य, अमरदीप, नरेंद्र कुमार, अंशुल अग्रवाल और हरेंद्र आदि मौजूद रहे।