फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: भाजपा कार्यकर्ताओं ने चलाया कुंडी खटखटाओ अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। भाजपा का कुंडी खटखटाओ अभियान निरंतर जारी है। पार्टी एसआईआर अभियान को लेकर यह अभियान चला रही है जिससे कोई भी मतदाता गणना प्रपत्र जमा करने से न छूट पाए।
विज्ञापन

भाजपा क़े जिलामंत्री रामनिवास राजपूत ने सदर विधानसभा क़े देहात मंडल अध्यक्ष रणजीत प्रधान और बिलराम मंडल क़े अध्यक्ष मोहर सिंह राजपूत व कार्यकर्ताओं के साथ कुंडी खटखटाओ अभियान सोमवार की सुबह चलाया। कार्यकर्ता गांव फिरोजपुर अलियार, फिरोजपुर बकुसुल्ला एवं बिलराम मण्डल के गांव किलोनी रफातपुर, नगला किलोनी में पहुंचे। यहां मतदाताओं से एसआईआर फॉर्म भरकर जमा करने की अपील की। रामनिवास राजपूत ने कहा कि एसआईआर अभियान को सिर्फ अभियान न समझें। यह वास्तव में राष्ट्ररक्षा का अभियान है। सभी कार्यकर्ता इसे राष्ट्र रक्षा का मिशन के रूप में लेकर कार्य करें और अपने अपने बूथों पर पूरे मुस्तैदी के साथ जुटें। इस दौरान मोहर सिंह राजपूत, लवकुश राजपूत, चमन राजपूत, अजय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें