फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: भीम आर्मी जिलाध्यक्ष ने लगाया अभद्रता का आरोप

विज्ञापन
फोटो57सोरों गेट आंबेडकर पार्क पर धरना देते भीम आर्मी पदा​धिकारी व कार्यकर्ता ।स्रोत: वीडियो ग
विज्ञापन
कासगंज । भीम आर्मी जिलाध्याक्ष ने नदरई चौकी प्रभारी व पुलिस कर्मियों पर अभद्रता करने का आरोप लगाया है। मामले में उन्होंने देर आंबेडकर पार्क पर धरना दिया। इसके बाद पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र सौंपकर पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष उमेश कुमार की ओर से एसपी से की गई शिकायत के अनुसार वह बुधवार की रात 10 बजे नदरई गेट चौकी पर दो पक्षों में हुए विवाद की सूचना पर गए थे। उनका आरोप है कि इस दौरान चौकी प्रभारी व 3-4 पुलिस कर्मियों ने उनके साथ अभद्रता की। उन्होंने चौकी प्रभारी पर थप्पड मारने का भी आरोप लगाया। आरोप है कि संगठन के कार्यकर्ता शिवम कुमार के साथ भी पुलिस कर्मियों ने मारपीट की। जिलाध्यक्ष से अभद्रता के बाद कार्यकर्ताओं में आक्रोश पनप गया। इसके बाद जिलाध्यक्ष व कार्यकर्ताओं ने देर रात आंबेडकर पार्क पर धरना दिया। मामले में जिलाध्यक्ष ने एसपी ओपी सिंह को शिकायती पत्र सौंपकर आरोपी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें