फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: भागलपुर-गांधीधाम एक्सप्रेस ट्रेन हुई 9 घंटा लेट

Tue, 13 Jan 2026 11:15 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। कोहरा के चलते भागलपुर से गांधीधाम जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन करीब 9 घंटे की देरी से कासगंज जंक्शन पर पहुंची। ट्रेन के ज्यादा होने से यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। ट्रेन के आने पर लोग ट्रेन में सवार होकर अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए।
विज्ञापन




कोहरे से ट्रेनों की रफ्तार धीमी हो गई। बिहार के भागलपुर से सुबह 5 बजे यह ट्रेन गांधीधाम के लिए रवाना होती है। भागलपुर से छूटने के बाद दूसरे दिन सुबह 6:15 बजे कासगंज जंक्शन पर पहुंचती है। सोमवार को यह ट्रेन 9 घंटा 18 मिनट देरी से दोपहर 3:33 बजे जंक्शन पर पहुंची। इसके बाद यह ट्रेन हाथरस सिटी, मथुरा जंक्शन होते हुए गांधीधाम के लिए रवाना हुई। ट्रेन के लेट होने पर यात्री उसके इंतजार में टकटकी लगाए रहे। ट्रेन के लेट होने से यात्रियों को काफी परेशानी हुई। खासकर बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को परेशानी झेलनी पड़ी। सहावर गेट निवासी डेविड ने बताया कि उन्हें भागलपुर-गांधीधाम ट्रेन में सवार होकर सवाई माधौपुर जाना था। ट्रेन के लेट होने से उन्हें परेशानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें