फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार चुनाव: योगेश शर्मा अध्यक्ष, दुष्यंत महासचिव निर्वाचित

विज्ञापन
फोटो27कासगंज में नवनियुक्त बार एसोसिएशन अध्यक्ष योगेश शर्मा का फूलमाला पहनाकर स्वागत करते अ​ध
विज्ञापन
कासगंज। बार एसोसिएशन के चुनाव की मतगणना पूरी होने के बाद शुक्रवार को परिणाम घोषित कर दिए गए। बॉबी शर्मा को अध्यक्ष तथा दुष्यंत गौतम को महासचिव चुना गया। कोषाध्यक्ष और संयुक्त सचिव पदों के लिए अधिवक्ताओं के बीच जोरदार मुकाबला देखने को मिला। विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों ने उत्साह के साथ उनका स्वागत किया।
विज्ञापन

कासगंज बार एसोसिएशन चुनाव की मतगणना के बाद घोषित परिणामों में योगेश शर्मा उर्फ बाॅबी को अध्यक्ष पद पर विजयी घोषित किया गया। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कैलाशचंद्र राजपूत को हराया। अध्यक्ष पद पर बॉबी को 208 वोट मिले, जबकि कैलाश चंद्र राजपूत को 121 वोट और मोरध्वज वर्मा को 55 वोट प्राप्त हुए।
महासचिव पद पर दुष्यंत गौतम ने जीत हासिल की। उन्हें 178 वोट मिले। इस पद पर पंकज कुमार चतुर्वेदी को 88, सतेंद्र कुमार सैनी को 63, अजीत कुमार को 48 और राजेश कुमार को 3 वोट प्राप्त हुए। कोषाध्यक्ष पद पर विजय प्रताप सिंह सोलंकी विजयी रहे। उन्हें 192 वोट मिले, जबकि गौरव रायजादा को 118 और महीपाल को 68 वोट मिले। संयुक्त सचिव के तीन पदों के लिए हुए मुकाबले में ज्योति, अनूप कुमार, अंकित वर्मा और अन्य प्रत्याशियों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला। ज्योति 281 वोट, अनूप कुमार 240 वोट, अंकित वर्मा 208 वोट के साथ विजयी हुए।
विज्ञापन

एल्डर कमेटी के अध्यक्ष गुरुदयाल सिंह ने सभी परिणामों की आधिकारिक घोषणा की और विजयी प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए। परिणाम घोषित होने के बाद बार एसोसिएशन परिसर में उत्साह का माहौल रहा और विजेताओं का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। इस दौरान एल्डर कमेटी के शारदा प्रसाद सक्सेना, वीरेंद्र किशोर मिश्रा, जय कुमार सक्सेना,प्रमोद कुमार पुंडीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें