फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: बैंकिंग सेवाओं पर लग सकता है ब्रेक, तीन दिन में निपटा लें काम

विज्ञापन
फोटो 22 कासगंज भारतीय स्टेट बैंक शाखा। स्रोत: संवाद
विज्ञापन
कासगंज। 26 और 27 सितंबर के सप्ताहांत व अन्य अवकाशों के ठीक बाद, 28 सितंबर से बैंक कर्मचारियों की तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल प्रस्तावित है। लगातार छुट्टियों और इस हड़ताल के बीच ग्राहकों को अपने बैंकिंग कार्य पूरे करने के लिए केवल तीन ही कार्यदिवस मिल पाएंगे।
विज्ञापन

जिलेभर में विभिन्न बैंकों की कुल 102 शाखाएं संचालित हैं, जिनमें लगभग 15 लाख खाते हैं। इन शाखाओं के माध्यम से रोजाना औसतन 100 करोड़ रुपये का कारोबार होता है।
ऐसे में लगातार कई दिनों तक बैंक शाखाओं के बंद रहने से वित्तीय लेन-देन और जरूरी कामकाज बुरी तरह प्रभावित होने की आशंका है। इससे विशेष रूप से व्यापारियों और नकदी पर निर्भर रहने वाले लोगों को खासी परेशानी उठानी पड़ सकती है।
विज्ञापन

-
चेक और नकदी सेवाएं रहेंगी प्रभावित
हड़ताल के दौरान बैंकों की शाखाओं में नकद जमा व निकासी, चेक क्लीयरेंस, डिमांड ड्राफ्ट, नया खाता खुलवाने और अन्य शाखा-आधारित सेवाएं बाधित रहेंगी। जरूरी कार्य कराने वाले ग्राहकों को सलाह दी गई है कि वे उपलब्ध कार्यदिवसों के भीतर ही बैंक पहुंचकर अपने काम समय से निपटा लें।

एटीएम पर बढ़ सकता है दबाव
बैंक शाखाएं बंद होने के कारण शहर के एटीएम पर नकदी निकासी का अतिरिक्त दबाव बढ़ सकता है। हालांकि, राहत की बात यह है कि यूपीआई, नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और एनईएफटी जैसी डिजिटल सेवाएं हमेशा की तरह सामान्य रूप से काम करती रहेंगी। बैंकिंग सेवाओं पर पड़ने वाले इस संभावित असर को देखते हुए ग्राहकों से अपील की गई है कि वे हड़ताल से पहले ही कार्य करा लें।
-

लगातार बंदी का पूरा शेड्यूल

26 सितंबर (शनिवार) : महीने का अंतिम (चौथा) शनिवार होने के कारण बैंकों में नियमित अवकाश रहेगा
27 सितंबर (रविवार) : साप्ताहिक छुट्टी के कारण बैंक शाखाएं बंद रहेंगी
28, 29 और 30 सितंबर : बैंक कर्मचारियों की तीन दिवसीय देशव्यापी हड़ताल


वर्जन
बैंककर्मियों ने 11 सितंबर को अपनी मांग के संबंध में एक दिन की हड़ताल रखी थी लेकिन मांगें नहीं मानी गई। अब तीन दिन की हड़ताल होने जा रही है।- विशाल शर्मा, क्षेत्रीय सचिव, एसबीआईएसए

वर्जन
जिले की बैंक शाखाओं में लगभग 15 लाख खातों का संचालन होता है। तीन दिन बैंक हड़ताल प्रस्तावित है। हड़ताल को देखते हुए व्यवस्थाएं की जा रही हैं। -योगेश कुमार, एलडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें