फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: बैंक हड़ताल ने बढ़ाईं मुश्किलें, 102 शाखाएं रहीं बंद

Wed, 28 Jan 2026 12:10 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
फोटो 01 कासगंज बैक हड़ताल की खबर से संबं​धित फोटो राजवीर, किसान स्रोत: संवाद
विज्ञापन
कासगंज। तीन दिन के लगातार अवकाश के बाद मंगलवार को बैंक खुलने की आस लगाए बैठे उपभोक्ताओं को बड़ा झटका लगा। बैंक कर्मियों की हड़ताल के चलते जनपद की 102 बैंक शाखाएं पूरी तरह बंद रहीं। नकद निकासी, जमा और अन्य बैंकिंग कार्य ठप होने से आम उपभोक्ताओं के साथ-साथ व्यापारी वर्ग भी परेशान रहे।
विज्ञापन

बैंक अवकाश समाप्त हो जाने के बाद अपने काम काज निपटाने को सुबह से ही विभिन्न बैंकों की शाखाओं के बाहर ग्राहक पहुंचे, लेकिन शाखाएं बंद देखकर उन्हें निराश होकर लौटना पड़ा। कुछ एटीएम में नकदी की कमी से दिक्कतें और बढ़ गईं। खासकर बुजुर्गों, पेंशनधारकों और व्यापारियों को सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ी।
यूनियन के जिलाध्यक्ष विशाल कुमार ने बताया कि यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के बैनर तले बैंक कर्मचारी पांच दिवसीय बैंकिंग कार्य सप्ताह लागू किए जाने, सभी संवर्गों में पर्याप्त भर्ती किए जाने, अस्थायी कर्मचारियों को नियमित किए जाने सहित अन्य लंबित मांगों काे पूरा करने के लिए सरकार और प्रबंधन की ओर से कोई ठोस पहल नहीं की जा रही है। इसके चलते बैंकों में हड़ताल रही।
विज्ञापन




ग्राहक सेवा केंद्रों पर लगी रही भीड़

बैंक हड़ताल के चलते ग्राहक सेवा केंद्रों पर दिनभर भीड़ लगी रही। बैंक शाखाएं बंद होने के कारण खाताधारकों ने नकद निकासी, बैलेंस जांच और अन्य जरूरी कार्यों के लिए ग्राहक सेवा केंद्रों का रुख किया। सुबह से ही केंद्रों पर लंबी कतारें लग गईं। भीड़ अधिक होने से कई स्थानों पर घंटों इंतजार करना पड़ा। शखाएं बंद रहने से ग्राहक सेवा केंद्रों पर दबाव लगातार बना रहा।






फरवरी माह में बेटी की शादी होनी है। इसकी तैयारी के लिए धन निकासी के लिए बैँक शाखा आया। तीन दिन बैंक बंद रही अब हड़ताल हो गई। - देवेश, निवासी नमैनी



खाद लेने के लिए धन निकालने के लिए बैंक आया। हड़ताल की वजह से बैंक बंद है। एटीएम से भी निकासी नहीं हो पा रही है। - राजवीर, किसान

फोटो 01 कासगंज बैक हड़ताल की खबर से संबंधित फोटो राजवीर, किसान स्रोत: संवाद

फोटो 01 कासगंज बैक हड़ताल की खबर से संबंधित फोटो राजवीर, किसान स्रोत: संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें