फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: 1700 दिव्यांगजन के बैंक खातों को पेंशन का इंतजार

Sat, 24 Oct 2026 02:36 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
फोटो 21 - विकास भवन पर जिला दिव्यांगजन सश​क्तिकरण अ​धिकारी को ज्ञापन देते दिव्यांगजन। स्रोत : स - फोटो : Archive
विज्ञापन
सोरोंजी/कासगंज। जिले में 80 प्रतिशत या इससे अधिक दिव्यांगता वाले करीब 1700 दिव्यांगजन पहली तिमाही की पेंशन का इंतजार कर रहे हैं। वित्तीय वर्ष 2026-27 की पेंशन राशि अब तक उनके खातों में नहीं पहुंची है। इस समस्या को लेकर श्रीवराह जन सेवा दिव्यांग समिति ने दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग को अनुस्मारक ज्ञापन भेजकर जल्द भुगतान कराने की मांग की है। समिति अध्यक्ष कुलदीप निर्भय ने कहा कि पेंशन में देरी से दिव्यांगजनों को आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। पेंशन की धनराशि उनके लिए दैनिक जरूरतों को पूरा करने का महत्वपूर्ण सहारा है। ऐसे में समय पर भुगतान नहीं होने से उनकी परेशानियां बढ़ रही हैं। समिति की ओर से दिए गए ज्ञापन में बताया गया कि तकनीकी बदलाव के कारण 80 प्रतिशत या इससे अधिक दिव्यांगता वाले पात्र लोगों की पहली तिमाही की पेंशन राशि खातों में हस्तांतरित नहीं हो सकी है। वहीं, अन्य दिव्यांगजनों को पहली तिमाही की पेंशन जुलाई 2026 में ही उपलब्ध कराई जा चुकी है। इससे पात्र लाभार्थियों में भुगतान को लेकर चिंता बनी हुई है। समिति ने प्रमुख सचिव, दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग से मांग की है कि लंबित पेंशन के भुगतान के लिए आवश्यक कार्रवाई जल्द की जाए। साथ ही जनपद के सभी संबंधित मामलों का शीघ्र निस्तारण कर लाभार्थियों के खातों में धनराशि हस्तांतरित कराई जाए, ताकि उन्हें राहत मिल सके। ज्ञापन देने वालों में विनोद कुमार, नीरज, विष्णु कुमार, धर्मपाल, वृजपाल, सोहिल, ओमेंद्र, जगदीश, दीनदयाल, प्रमोद सहित अन्य दिव्यांगजन प्रमुख हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें