फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: बैडमिंटन सितारों का जलवा, अब राज्य मंच पर दिखाएंगे दम

विज्ञापन
फोटो 31 कासगंज की राज्य स्तर के लिए चयनित बैडमिंटन ​खिलाड। स्रोत : विभाग
विज्ञापन
कासगंज। मेहनत और प्रतिभा के दम पर जिले के बैडमिंटन खिलाड़ियों ने मंडल स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाई है। अलीगढ़ के हीरा लाल बारहसैनी इंटर कॉलेज में आयोजित मंडलीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में कासगंज के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 10 स्थान राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए पक्के कर लिए हैं।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के विभिन्न आयु वर्गों में जिले के खिलाड़ियों ने दमदार खेल का प्रदर्शन किया। अंडर-14 बालक एवं बालिका वर्ग, अंडर-17 बालक वर्ग और अंडर-19 बालिका वर्ग में कासगंज के खिलाड़ियों ने विजेता का खिताब हासिल किया। वहीं अंडर-17 बालिका वर्ग में टीम उपविजेता रही।
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित खिलाड़ियों में नाथूराम सुशीला देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, गंजडुंडवारा के क्षितिज, वेदांत प्रताप सिंह, अभिषेक और उदय शर्मा, सूरज प्रसाद डागा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, कासगंज के गौतम, नगर पालिका कन्या इंटर कॉलेज की परी, दीपिका, सुकन्या और अर्चना तथा एमएल पब्लिक स्कूल, हिम्मतपुर सई की आकांक्षा पुत्री सुनील कुमार शामिल हैं।
विज्ञापन

जिला क्रीड़ा प्रभारी समीक्षा सिंह ने बताया कि चयनित खिलाड़ी सितंबर माह में बरेली में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। खिलाड़ियों को प्रतियोगिता के लिए विशेष तैयारी कराई जा रही है।
जिला विद्यालय निरीक्षक रजनेश कुमार, विज्ञान क्लब जिला समन्वयक डॉ. जयंत गुप्ता, प्रधानाचार्य राजेश यादव, प्रधानाचार्य प्रवीना यादव ने खिलाड़ियों की उपलब्धि पर खुशी जताते हुए चयनित खिलाड़ियों और उनके प्रशिक्षकों को शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें