फोटो29कासगंज के चामुंडा माता मंदिर पर बालिकाओं को सुरक्षा संबंधी जानकारी देतीं पुलिस कर्मी।
कासगंज। मिशन शक्ति मिशन 5.0 के तहत महिला पुलिस टीम नवरात्र पर देवी मंदिरों और मेलों में महिलाओं और बालिकाओं के लिए जागरूकता अभियान चला रही है।
शहर के मां चामुंडा मंदिर पर टीम ने रविवार को महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। महिला सुरक्षा के लिए संचालित हेल्पलाइन नंबर 112, 1090 और 1098 के बारे में बताया। किशोरियों को प्रेम संबंधों में घर छोड़कर न जाने की सलाह दी गई। इसके अलावा शीतला माता मंदिर फरीदपुर सोरोंजी, ढोलना, सहावर के देवी मंदिरों पर अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि मिशन शक्ति अभियान तेजी से संचालित किया जा रहा है। नवरात्र पर्व के दौरान यह निरंतर जारी रहेगा।