फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: ओवर स्पीड से बचें, शराब पीकर न चलाए गाड़ी

Fri, 02 Jan 2026 02:14 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
फोटो10कासगंज में एआरटीओ कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में संबो​धित करते सदर विधायक देवेंद्र र
विज्ञापन
कासगंज। सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय में बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह कार्यक्रम आयोजन किया गया। सदर विधायक ने बताया कि ओवर स्पीड व शराब पीकर वाहन न चलाने के बारे में समझाया गया। वहीं एआरटीओ ने लोगों को यातायात जागरूकता की शपथ दिलाई।राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह कार्यक्रम 1 जनवरी से 31 जनवरी तक मनाया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ बृहस्पतिवार को मुख्य अतिथि सदर विधायक देवेंद्र राजपूत ने किया। विधायक ने लोगों से अपील की कि यातायात नियमों का पालन करें। बिना हेलमेट के दो पहिया वाहन न चलाएं। चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करें। ओवर स्पीड चलने से बचें। शराब पीकर वाहन नहीं चलाएं। वाहन चलाते समय मोबाइल फोन कर प्रयोग कतई नहीं करें। वाहनों पर स्टंट और ओवरलोडिंग करने से बचें। हादसों से बचने के लिए यातायात नियमों का पालन करें। उन्होंने बताया कि सरकार ने दुर्घटनाओं में घायल हुए लोगों का 1.50 लाख रुपये की कैशलेस स्कीम शुरू की है।इससे घायलों का समय से उपचार हो सके। एआरटीओ राम प्रकाश मिश्र ने कहा कि जिले में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह मनाया जा रहा है। इसमें पुलिस, लोक निर्माण, शिक्षा, चिकित्सा विभाग आदि सहयोग लिया जाएगा। जन जागरूकता रोड इंजीनियरिंग, आकस्मिक चिकित्सा तथा प्रवर्तन की कार्यवाही अमल में लायी जाएगी। उन्होंने बताया कि सड़क सुरक्षा जागरूकता संबंधी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। प्रथम चरण में लोगों को यातायात नियमों के बारे में जानकारी दी जाएगी। सड़क सुरक्षा माह के तहत ब्लैक स्पॉटों का निरीक्षण, नो हेलमेट नो पेट्रोल अभियान चलाया जाएगा। वहीं वाहनों के फिटनेस की जांच व रिफ्लेक्टर लगाए जाएंगे। चिकित्सा विभाग के सहयोग से वाहन चालकों के स्वास्थ्य व नेत्र परीक्षण भी कराया जाएगा। स्कूलों में रोड सेफ्टी क्लब के माध्यम से यातायात नियमों का प्रचार-प्रसार होगा। सरकार ने दुर्घटना पीड़ित व्यक्ति की सहायता के लिए राहवीर व कैशलेस स्कीम चलाई है। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को यातायात जागरूकता की शपथ दिलाई। जिला सैनिक कल्याण पुनर्वास कल्याण अधिकारी कमांडर जगवीर सिंह ने लोगों को यातायात नियमों के बारे में सझाया। इस दौरान टीएसआई लक्ष्मण सिंह व लोक निर्माण विभाग, परिवहन निगम सहित अन्य विभाग के अधिकारी व कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें