फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: अनियंत्रित होकर पलटा ऑटो ,एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
ढोलना। कासगंज-छर्रा मार्ग पर सोमवार की देर शाम ईदगाह के पास ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दौरान ऑटो सवार एक युवक घायल हो गया। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

सिकंदरपुर वैश्य के गांव हरौरा निवासी सियाराम पुत्र नारायण लाल सोमवार की देर शाम 7 बजे ऑटो में सवार होकर रिश्तेदारी में जा रहे थे। बिलराम में ईदगाह के पास ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। ऑटो पलटने के बाद चीख पुकार मचने लगी। राहगीर व आस-पास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। किसी ने फोन सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायल सियाराम को जिलाअस्पताल भेज दिया। सियाराम के रिश्तेदार दीपक पुत्र जयप्रकाश निवासी नगला गुलाबी मौके पर पहुंच गए। इस दौरान ऑटो चालक मौके से भाग गया। वहीं अन्य ऑटो सवार दूसरे वाहन से अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए। कोतवाली प्रभारी जगदीश चंद्र ने बताया कि ऑटो पलटने से एक युवक घायल हुआ है। ऑटो को कब्जे में ले लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें