फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: ऑटो चालक ने किया दुष्कर्म का प्रयास, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। शहर कोतवाली क्षेत्र में एक महिला के साथ ऑटो चालक ने दुष्कर्म का प्रयास किया। पुलिस ने महिला की तहरीर पर मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


घटना 20 मार्च सुबह करीब 4 बजे की है। अमांपुर थाना क्षेत्र की निवासी महिला लालपुर से अपनी बेटी के घर से ऑटो से लौट रही थी। ऑटो में चालक के अलावा कोई अन्य यात्री नहीं था। आरोप है कि चालक ने सुनसान जगह देखकर ऑटो रोक दिया। उसने महिला को अकेला पाकर दुष्कर्म करने की कोशिश की। महिला अपनी जान बचाने के लिए ऑटो से कूद गई। इस कारण महिला चोटिल हो गई। उसके सोने के कुंडल भी वहीं गिर गए। महिला ने कोतवाली में तहरीर देकर पूरी घटना बताई। पुलिस ने अज्ञात ऑटो चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी चालक की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें