फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: किसान नेता की अचल संपत्ति की कुर्क

Thu, 22 Jan 2026 02:25 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
फोटो39किसान यूनियन नेता की संप​त्ति कुर्क करने की कार्रवाई करती सीओ व तहसीलदार साथ में पुलिस
विज्ञापन
कासगंज। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने किसान यूनियन (स्वराज) के नेताओं के द्वारा रिश्तेदारों के नाम पर खरीदी गई 14 लाख से अधिक की कृषि योग्य भूमि कुर्क की है। अभी अन्य संपत्ति भी कुर्क की जानी है।सीओ सदर आंचल चौहान ने इस कार्रवाई की जानकारी देते हुए बताया कि किसान यूनियन (स्वराज) के नाम से तथाकथित संगठन चलाने वाले कुलदीप पांडे एवं उनके भाई आशीष पांडे ने आपराधिक कार्यों एवं लोगों को डरा धमकाकर अवैध रूप से धन अर्जित कर संपत्ति बनाई। उन्होंने बताया कि आशीष पांडे के साले की पत्नी पूनम गौतम के नाम पर 0.461 हेक्टेयर कृषि भूमि वर्ष 2020 में क्रय की थी। इस भूमि को अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के 21 जनवरी के आदेश के क्रम में जब्तीकरण की कार्रवाई की है।ऑ उन्होंने बताया कि इस कार्रवाई के दौरान तहसीलदार मजिस्ट्रेट बलवंत उपाध्याय, ढोलना थाना प्रभारी गोविंद वल्लभ शर्मा सहित पुलिस बल मौजूद रहा। उन्होंने बताया कि कुर्क संपत्ति पर पुलिस ने बोर्ड भी लगा दिया है। वहीं, न्यायालय ने संगठन से जुड़े अपराधियों के वाहनों को जब्त करने के निर्देश भी दिए हैं। इन वाहनों के जब्तीकरण की कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें