फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: ठंड बढ़ते ही ऊनी कपड़ों की मांग बढ़ी

Mon, 15 Dec 2025 11:37 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
फोटो07सोमवार बाजार में ऊनी कपड़े खरीदती महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
कासगंज। ठंड बढ़ने से ऊनी वस्त्रों की मांग बढ़ गई है। सोमवार को दोपहर के बाद बाजार में रौनक लौटी। लोग गर्म कपड़ों की खरीदारी करने पहुंचे। इससे दुकानों पर भीड़ रही। दरअसल, दो दिन से ठंड के तेवर काफी तल्ख हो गए हैं। बचाव के लिए लोग इंतजाम करने में तेजी से जुट गए हैं। शहर के ठंडी सड़क व गांधी मूर्ति क्षेत्र में लग रहे गरम वस्त्रों के बाजार में सबसे अधिक भीड़ देखी गई। बारहद्वारी, नदरई गेट बाजार में दुकानों पर भी लोग गरम कपड़ों की खरीदारी करने को पहुंचे। लोगों ने बाजार से स्वेटर, जैकेट, मफलर, शॉल सहित अन्य ऊनी कपड़ों की खरीदारी की। विक्रेता मुकेश बिड़ला ने बताया कि दो दिन से बढ़ी ठंड के बाद गर्म कपड़ों की मांग बढ़ी है। विक्रेता राज बहादुर ने बताया कि ठंड बढ़ने से अब अच्छे कारोबार की उम्मीद बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें