फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: आर्टिफिशियल ज्वेलरी से दिखेगी असली चमक

Sat, 24 Oct 2026 02:38 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
फोटो 16 - कासगंज के बाजार में आर्टिफि​शियल विक्रेता की दुकान से गहने की खरीददारी करती महिलाएं। - फोटो : Samvad
विज्ञापन
कासगंज। करवा चौथ पर चांद के दीदार के साथ सोलह शृंगार की तैयारी में जुटी महिलाओं के लिए बाजार में आर्टिफिशियल ज्वेलरी आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। कम बजट में पारंपरिक और आधुनिक लुक पाने का मौका मिल रहा है। यही वजह है कि महिलाएं हार सेट, झुमकी, चूड़ियां, पायल और अंगूठियों की खरीदारी को प्राथमिकता दे रही हैं। खास बात यह है कि करीब 1500 से 3000 रुपये के बजट में कई तरह के आभूषण खरीदकर त्योहार के लिए मनपसंद शृंगार किया जा सकता है।बाजार में इन दिनों एंटीक लुक, अमेरिकन डायमंड, राजस्थानी शैली और कुंदन वर्क वाले हार, झुमके और कंगन महिलाओं को लुभा रहे हैं। पारंपरिक परिधानों के साथ मेल खाते डिजाइन के अलावा आधुनिक लुक वाले आभूषण भी पसंद किए जा रहे हैं। करवा चौथ पर साड़ी और लहंगे के साथ पहनने के लिए महिलाएं खास तौर पर हार सेट, झुमकी और चूड़ियां खरीद रही हैं। सोने-चांदी की बढ़ती कीमतों के बीच आर्टिफिशियल ज्वैलरी कम खर्च में सजने-संवरने का विकल्प बन रही है। अलग-अलग डिजाइन और बजट में उपलब्ध होने के कारण महिलाएं अपनी पसंद के अनुसार आभूषण चुन रही हैं। रोजमर्रा के इस्तेमाल और सफर के दौरान भी इनकी उपयोगिता बढ़ी है। आर्टिफिशियल ज्वैलरी विक्रेता प्रकाश माहेश्वरी और संदीप के मुताबिक, करवा चौथ को देखते हुए बाजार में अच्छी बिक्री हो रही है। महिलाएं त्योहार के लिए हार सेट, झुमकी, चूड़ियां, पायल और अंगूठियां खरीदने पहुंच रही हैं। विक्रेता संदीप का कहना है कि कम बजट में कई आभूषण उपलब्ध होने से ग्राहक अपनी जरूरत और पसंद के अनुसार खरीदारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें