फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को नियुक्ति पत्र और मोबाइल फोन वितरित

विज्ञापन
फोटो14कासगंज में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को मोबाइल वितरण के दौरान मौजूद जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा,
विज्ञापन
कासगंज। विकास भवन सभागार में सोमवार को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। इसके साथ ही मोबाइल फोन भी बांटे गए। मुख्यमंत्री के बाल विकास परियोजना कार्यालय का शिलान्यास और आंगनबाड़ी केंद्रों के लोकार्पण कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी हुआ।
विज्ञापन

सदर विधायक देवेंद्र सिंह राजपूत, भाजपा जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा, जिलाधिकारी प्रणय सिंह और मुख्य विकास अधिकारी वीरेंद्र सिंह ने 38 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को नियुक्ति पत्र दिए। सशक्त भारत के तहत यह वितरण किया गया। 25 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मुख्य सेविकाओं को मोबाइल फोन भी मिले। मुख्यमंत्री ने लखनऊ लोक भवन से ऑनलाइन माध्यम से जिले के 27 आंगनबाड़ी केंद्रों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। विधायक देवेंद्र राजपूत ने सरकार की पारदर्शितापूर्ण नियुक्ति प्रक्रिया की सराहना की। उन्होंने कहा कि इससे महिलाओं को रोजगार मिल रहा है और वे आत्मनिर्भर बन रही हैं।
भाजपा जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा ने मुख्यमंत्री के पारदर्शितापूर्ण विकास प्रयासों की प्रशंसा की। जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से अपनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाने को कहा। उन्होंने बताया कि कुपोषण को दूर करना और रोकना ही मुख्य उद्देश्य है। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी सुशीला देवी सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें