फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: इटउआ में बुखार आने के बाद एक और महिला की मौत

विज्ञापन
फोटो 22ढोलना के गांव  इटउआ में बुखार से महिला से मौत के बाद शोकाकुल परिजन। संवाद - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
कासगंज। ढोलना थाना क्षेत्र के गांव इटउआ में बुखार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुखार आने के बाद एक और महिला की मौत हो गई है। हालांकि, स्वास्थ्य विभाग के अनुसार महिला की मौत अधिक रक्तस्राव के कारण हुई।
विज्ञापन

महज चार दिनों के भीतर गांव में दो लोगों की जान जा चुकी है। वहीं कई ग्रामीण भी गंभीर रूप से बीमार हैं और निजी चिकित्सकों से अपना उपचार करा रहे हैं। गांव निवासी 65 वर्षीय कृष्णा देवी पत्नी कृपाल सिंह को पिछले एक सप्ताह से तेज बुखार आ रहा था।
परिजन ने निजी डॉक्टर से जांच कराई तो उसमें डेंगू की पुष्टि बताई गई थी। शनिवार को वह दुर्गा कॉलोनी स्थित अपने बेटे अभय के पास रुकी थीं। देर रात अचानक तबीयत अधिक बिगड़ने पर पुत्र उन्हें स्थानीय चिकित्सक के पास ले गया। जहां से गंभीर हालत के चलते उन्हें जिला अस्पताल और फिर अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। हालांकि, रास्ते में ही पनेठी के निकट उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

ग्रामीणों के मुताबिक, गांव की प्रेमवती का अलीगढ़ में इलाज चल रहा है, जबकि राधेश्याम, उनकी पत्नी गीता और बेटी रोशनी ढोलना में निजी डॉक्टरों से दवा ले रहे हैं। इससे पहले 29 सितंबर को बुखार व रक्तस्राव की शिकायत के बाद हिम्मत सिंह की भी मौत हो चुकी है।

शिविर लगाकर की गई थी जांच
हिम्मत सिंह की मौत के बाद हरकत में आए स्वास्थ्य विभाग ने 30 सितंबर और उसके बाद भी गांव में शिविर लगाकर जांच की। शिविर में 51 लोग बुखार से पीड़ित मिले, जिनमें रैपिड किट जांच के दौरान पूनम (18), फूलझा (20) और आंसू (15) में डेंगू के लक्षण पाए जाने पर एलाइजा जांच के लिए नमूने भेजे गए थे। ग्राम प्रधान रणवीर सिंह यादव ने बताया कि शिविरों में मरीजों को केवल सामान्य बुखार की दवाएं दी गईं और डेंगू लक्षणों की रिपोर्ट भी स्पष्ट नहीं दी जा रही है।
विज्ञापन

-
वर्जन
गांव में बीमारी की स्थिति को देखते हुए लगातार स्वास्थ्य शिविर लगाए जा रहे हैं। महिला की मौत अधिक रक्तस्राव के कारण हुई है। -डॉ. अजय कुमार, सीएमएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें