फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: गांव बिरसुआ में बनेगी इंटरलॉकिंग सड़क

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। सदर विधानसभा क्षेत्र के गांव बिरसुआ में प्राइमरी स्कूल से रामेश्वर के प्लाॅट की ओर जाने वाले मार्ग पर इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए 8.70 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत हुई है। सड़क बनने से ग्रामीणों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन

यह सड़क काफी समय से जर्जर थी। बारिश के दौरान यहां कीचड़ और जलभराव की समस्या के चलते आवागमन में परेशानी होती थी। ग्रामीण राजेश कुमार ने बताया कि सड़क निर्माण के लिए जनप्रतिनिधि से मांग की गई थी।
सदर विधायक देवेंद्र राजपूत ने बताया कि गांव बिरसुआ के ग्रामीणों ने सड़क निर्माण की मांग की थी। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें