फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: छत पर खेल रही मासूम पैर फिसलने से आंगन में गिरी

विज्ञापन
फोटो03जिला अस्पताल में भर्ती मासूम गौरव।संवाद
विज्ञापन
कासगंज। सोरोंजी थाना क्षेत्र के गांव गंगागढ़ में मंगलवार सुबह एक मासूम छत पर खेलते समय पैर फिसलने से घर के आंगन में जा गिरी। परिजन तत्काल उसे जिला अस्पताल इलाज के लिए ले गए। जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए अलीगढ़ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


गंगागढ़ गांव निवासी श्रीपाल की साल साल की बेटी वर्षा मंगलवार सुबह करीब आठ बजे घर की छत पर खेल रही थी। इस दौरान पैर फिसलने से उसका संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे आंगन में जा गिरी। इससे उसके सिर में गंभीर चोटें लग गईं। बच्ची के चाचा मुकेश कुमार ने बताया कि घटना के तुरंत बाद परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद नाजुक हालत को देखते हुए अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। होली पर्व से पहले हुए हादसे से परिवार की खुशियां फीकी हो गईं। परिजन मासूम की हालत को लेकर चिंतित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें