फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: मां से दुलार की जगह डांटने पर नाराज होकर आधी रात घर से निकला मासूम बालक

विज्ञापन
फोटो24 कासगंज में रेलवे स्टेशन से मासूम बालक को तलाश कर उसके परिजन को सुपुर्द करती जीआरपी । स्र
विज्ञापन
कासगंज। रोडवेज बस स्टैंड के पीछे मलखान सिंह गली निवासी समीना खातून पत्नी जाने आलम ने जीआरपी को बताया कि बृहस्पतिवार वह घर में खाना बना रही थीं। इसी दौरान उनके सात वर्षीय बेटे असलम ने मोबाइल का चार्जर पानी में डाल दिया। इस पर उन्होंने उसे डांट दिया। इससे वह नाराज हो गया और कुछ देर बाद बिना बताए घर से निकल गया।
विज्ञापन

कुछ समय बाद बेटे के घर में न मिलने पर परिजन ने आसपास के लोगों से पूछताछ की। वह तलाश करते हुए कासगंज रेलवे स्टेशन पहुंचे और शुक्रवार की रात 12:15 बजे जीआरपी को सूचना दी। इसके बाद पुलिस कर्मियों ने बच्चे की तलाश शुरू कर दी।
थानाध्यक्ष कोमल कुंतल ने बताया कि सूचना के 30 मिनट के बाद उसे पुलिस कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद रात 12:50 बजे असलम को प्लेटफार्म नंबर पांच से ढूंढ निकाला। बच्चे को सुरक्षित पाकर परिजन ने जीआरपी की त्वरित कार्रवाई और संवेदनशीलता की सराहना करते हुए उनका आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें