फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: अतिरिक्त ड्यूटी करने पर मिलेगी 4800 रुपये तक प्रोत्साहन राशि

विज्ञापन
फोटो 08 - रोडवेज बस स्टैंड। स्रोत : संवाद
विज्ञापन
कासगंज। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ने त्योहार पर अतिरिक्त ड्यूटी निभाने और निर्धारित मानकों पर खरा उतरने वाले चालक-परिचालकों को 4800 रुपये तक की प्रोत्साहन राशि देने की योजना लागू की गई है।
विज्ञापन

निगम के अलीगढ़ क्षेत्र द्वारा जारी आदेश के अनुसार, प्रोत्साहन अवधि 6 से 17 नवंबर तक निर्धारित की गई है। इस दौरान लगातार 12 दिन ड्यूटी करने और कुल 3600 किलोमीटर बस संचालन का लक्ष्य पूरा करने पर 4800 रुपये मिलेंगे।
11 दिन ड्यूटी और न्यूनतम 3300 किमी संचालन पर 4400 रुपये दिए जाएंगे। इसके अलावा, निर्धारित किलोमीटर से अधिक बस चलाने वाले संविदा और आउटसोर्सिंग चालकों-परिचालकों को अतिरिक्त दूरी के लिए 55 पैसे प्रति किलोमीटर की दर से अतिरिक्त लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

डिपो और क्षेत्रीय कर्मचारियों (कैश, ईटीआईएम, मैकेनिकल, बुकिंग व डीजल-पेट्रोल) को 11 दिन कार्य करने पर 2100 रुपये और 12 दिन पूरे करने पर 2500 रुपये की एकमुश्त प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
इस अवधि के दौरान कर्मचारियों को सामान्य अवकाश, साप्ताहिक विश्राम और डीआर का लाभ नहीं मिलेगा (अपरिहार्य परिस्थितियों में सक्षम अनुमति अनिवार्य होगी)।

वर्जन
पात्र कर्मचारियों को इस प्रोत्साहन राशि का भुगतान 5 दिसंबर 2026 तक करने का लक्ष्य रखा गया है, ताकि त्योहार पर बसों का संचालन सुचारू रहे और कर्मचारियों का उत्साहवर्धन हो सके। - नीरज कुमार, प्रभारी एआरएम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें